रजौन: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजौन में धूमधाम से मनाई गई कस्तूरबा गांधी जयंती, BDO व BEO रहे मौजूद
Rajaun, Banka | Apr 11, 2025 रजौन प्रखंड कार्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ अंतिमा कुमारी बीईओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क संभाग प्रभारी जावेद हुसैन संजय झा और वार्डन अंजना सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की ।कार्यक्रम शुक्रवार संध्या 5:00 तक आयोजित किया गया।