चारामा में यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो द्वारा मंत्री रामविचार नेताम के विरुद्ध कथित रूप से मानहानिकारक और अपमानजनक बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को शाम 4 बजे चारामा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अपराध दर्ज करने की मांग की।