मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
कुरावली क्षेत्र के ग्राम रीछपुरा निवासी कुसमा देवी पत्नी मोहर सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। दबंगों के द्वारा उनको गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़िता ने विरोध किया तो दबंगों ने पीड़िता के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।