बिहार: पच रुखीय मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 साल की बच्ची की मौत
Bihar, Nalanda | Nov 12, 2024 खुदागंज थाना क्षेत्र के पच रुखीय मोड़ के पास मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने एक लड़की को टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका अर्जुन शेखुआ गांव निवासी इंदल पासवान के 7 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी है। परिवार के लोगों ने बताया की सुबह टीयूशन पढ़ने जारही थी उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे इसकी मौत हो गई।