पीपलदा: तलाव गांव में बारिश के चलते एक युवक का मकान हुआ ध्वस्त, नहीं मिली सरकारी सहायता
Pipalda, Kota | Jul 19, 2025 जिले के इटावा उपखंड के तलाव गांव में बरसात के चलते मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते पूरा परिवार सड़क पर आ गया है पीड़ित राम मुकेश नागर ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया पिछले वर्ष भी उसका मकान बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था इसको लेकर पटवारी को सारे प्रमाण के साथ डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराए थे इस बार भी बरसात में उसके मकान में दरारें चल गई है।