डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने रविवार की शाम पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि सिटी कोतवाली, आस्ता और पत्थलगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग साठ से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ डीपाटोली, तेलीटोली, टंकीटोली, गाढ़ाटोली, बरटोली, मस्जिदपारा और रक्षित कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।