सवायजपुर: पाली-रुपापुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल, एक की हालत नाजुक, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
पाली-रूपापुर मार्ग पर बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए।