अररिया: हरियाबाड़ा में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 17, 2024 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा मे जलावन घर में-एक किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.