कांकेर: बंजारी माता मंदिर हाहालद्दी में पंचमी पर्व पर माता का विशेष श्रृंगार कर की गई पूजा-अर्चना
Kanker, Kanker | Oct 7, 2024 आदि शक्ति बंजारी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को 4.30 बजे बंजारीमाता के विशेष श्रृंगार कर पंचमी के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना करने लगी रही। इस अवसर पर माता का विशेष पूजा अर्चना कर लोग आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मंदिर समिति के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया था।