गुना नगर: हनुमान चौराहा के पास बोरवेल मशीन ने किसान की ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
हनुमान चौराहा पर बड़ा हादसा टला, बोरवेल मशीन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर गुना मे बुधवार 25 मार्च साढ़े 3 बजे हनुमान चौराहा और नेहरू पार्क के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बोरवेल मशीन ने पीछे चल रहे किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। पिपरोदा कला निवासी किसान मलखान यादव मंडी से लौट रहे थे, तभी अचानक मशीन बैक हुई और ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया।