पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव से डबल डेकर बस शुरू, केवल ₹100 में पटना के पर्यटन स्थलों का करें दीदार
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने मरीन ड्राइव से डबल डेकर बस की शुरुआत मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हरी झंडी दिखाकर की है। इस डबल डेकर बस से जेपी गंगा पथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट समेत कई पर्यटन स्थलों का दर्शन कराएगी। यह बस शाम 5:00 से लेकर रात 10:00 बजे तक चलेगी।