चम्पावत: गुरु गोरखनाथ धाम से घंटियों को अन्यत्र ले जाने के संबंध में तल्लादेश के लोगों ने एडीएम से की मुलाकात
चंपावत। जिला मुख्यालय के तल्लादेश में स्थित गुरु गोरखनाथ धाम मंदिर में पूर्वजों की चढ़ाई गई घंटियों को अन्यत्र ले जाने के संबंध में तल्लादेश के ग्रामीणों ने एडीएम जयवर्धन शर्मा से मुलाकात कर मंदिरों में हो रही चोरी जो रोकने की मांग उठाई है। जल्द रोक नहीं लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मदन सिंह महर और पूर्व ग्राम प्रधान