चम्पावत: जूप वार्ड में आरएफसी गोदाम के पास खुले में कूड़ा फेंके जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैjansamashaya
क्षेत्र में कूड़ादान नहीं होने से लंबे समय से इस स्थान पर खुले में कूड़ा डंप हो रहा है। जिससे आवाजाही करने वाले और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक छवि दत्त, सूरज भट्ट, विक्रम सिंह, मुरलीधर, कैलाश चंद्र, विपिन कुमार आदि का कहना है कि आरएफसी गोदाम औरप्रशिक्षण केंद्र के समीप खुले में कूड़ा डाला जा रहा है।