बक्सर: सदर अस्पताल में लाश के बीच जिंदा लोगों का इलाज
Buxar, Buxar | Jun 20, 2024 जिले के चौसा निवासी एक महिला की सदर अस्पताल में मौत के बाद लगभग 24 घंटे बाद भी ना तो परिजन और ना ही पुलिस शव अस्पताल से हटा सकी है. ऐसे में महिला के मृत शरीर से अब तेज दुर्गंध भी आने लगी है और इसी दुर्गंध के बीच चिकित्सक दूसरे मरीजों का इलाज करने को मजबूर हैं जबकि मरीजों के स्वजन दुर्गंध के बीच खड़े होकर व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे हैं.