सरदारशहर: बरजांगसर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदली, पिकअप और बाइक की भिड़ंत में 2 जनों की हुई मौत, 1 घायल
सरदारशहर के बरजांगसर गांव में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। बरजांगसर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को जैतसीसर और बरजांगसर के बीच में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने तीनों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहा