धनौरा: गजरौला के चौपला पर 60 साल पुरानी जामा मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग
अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के चौपला पर 60 साल पुरानी जमा मस्जिद बनी हुई है। बताया जाता है कि यहां पर काफी दूर-दूर से लोग नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। बुधवार को लगभग 3:00 बजे मस्जिद के मौलवी मुफ्ती गुलफाम ने बताया है कि यहां पर यह जमा मस्जिद 60 साल से अधिक पुरानी है और काफी दूर-दूर से लोग यहां नमाज पढ़ने के लिए आते हैं।