धनौरा: अफजलपुर लूट मेहंदी गांव में दिखाई दिया तेंदुए का बच्चा, वीडियो हुआ वायरल
बुधवार को 11:00 मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में तेंदुए के बच्चे का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारी भी मामले की जांच में जुटे हैं। हालांकि यह वीडियो मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि में लगभग 2:50 का बताया जा रहा है। गुरुद्वारे के ज्ञानी गुरमीत सिंह ने बताया है कि कई बार यहां पर तेंदुआ व तेंदुआ का बच्चा देखा गया है।