कन्नौज: कासिमपुर गांव में 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला है। शव को जिला अस्पताल में बनी मोर्चरी में रखाया गया था। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।