महुली थाने पर शनिवार को दिन में 11:00 बजे थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संत कबीर नगर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के उपस्थिति में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। वहीं राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।