बीसलपुर: बिलसंडा तिराहे पर नगर के सर्राफ से 30 लाख रुपए ठगने वाले गिरोह के अंतिम अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल।
नगर के एक सर्राफ को सोने के सिक्को का वीडियो दिखाकर उनकी खरीदारी करने का झांसा देकर शाहजहांपुर जनपद के पुवायां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनाया में सर्राफ से 30 लाख रुपए हेरा फेरी कर ठग लेने के मामले में विवेचना बीसलपुर कोतवाली आने के बाद पुलिस ने इस मामले में शेष बचे एक ठग को भारी रकम, एक मोबाइल फोन तथा काले रंग की कार सहित बंदी बनाकर जेल रवाना कर दिया है।