एक पागल कुत्ते ने दो दिनों में करीब दो दर्जन लोगों को काट कर दहशत फैला दिया है। इसकी जानकारी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि कुत्ता अचानक आ रहा है और लोगों को काट कर गायब हो जा रहा है। जिससे लोग काफी डरे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि कुत्ते को तुरन्त पकड़वाया जाय।