तोशाम: बरसाती पानी जमा होने से तोशाम शहर हुआ जलमग्न, लोगों को हो रही परेशानी
मानसून की पहली बारिश से तोशाम शहर एकबार फिर जलमग्न हो गया। वहीं बारिश से बढ़ी उमश ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया इसी बीच लाइट के लंबे कट ने जले पर नमक छिड़कने का कार्य किया। ऐसे में कस्बे में जगह जगह बरसाती पानी एकत्रित होने से दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को तो परेशानी हुई ही वहीं दुकानों में बरसाती पानी घुसने से दुकानदारों को भी अनेक समस्याओं का सामना कर