नुआंव: पजरांव के समीप धर्मावती नदी में डूबने से एक युवक की मौत, शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
Nuaon, Kaimur | Sep 21, 2024 पजरांव के समीप धर्मावती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की दोपहर मृतक युवक के शव को लाया गया है। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है।जो पजरांव के समीप धर्मावती नदी में बन रहे पुल में कार्यकर था। घटना कैसे हुई जानकारी खबर लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल पाई है।