बेड़ो प्रखंड के करांजी मेला मैदान में आयोजित क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार रात खेला गया। मुख्य अतिथि उप प्रमुख मुदस्सर हक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अनवर स्पॉटिंग जराटोली ने फाइनल जीतकर 4000 रुपये का पुरस्कार जीता। मैन ऑफ द मैच अनवर अंसारी व मैन ऑफ द सीरीज जुबैर अंसारी बने।