झालरापाटन: हरनावदा क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कार्यपालक मजिस्ट्रेट करेंगे मामले की जांच
झालावाड़ के सीमावर्ती हरनावदा क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में रविवार देर रात एक 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे यह जानकारी दी। मोतीपुरा निवासी 24 वर्षीय फोरन्ती बाई ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।फोरन्ती बाई की शादी करीब दो साल पहले हुई थी।