इटावा: मानिकपुरविसु के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक घायल, जिला अस्पताल इमरजेंसी में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Aug 24, 2024 इकदिल इलाके के मानिकपुरविसु में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए,घटना में बताया गया कि बकेवर इलाके के नगला बनी के रहने वाले भोले, अंशुल, विकास बाइक द्वारा मनिकपुरविसु में निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे, सभी घायलो को जिला अस्पताल इमरजेंसी ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।