बरेली: बरेली के सात प्रसिद्ध नाथ मंदिरों पर सावन के तीसरे सोमवार को हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा
बरेली में सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी शिवभक्ति में डूबी रही। पहली बार शहर के सात प्रसिद्ध नाथ मंदिरों में अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, पशुपतिनाथ और बनखंडीनाथ पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश हुई। अलखनाथ मंदिर से पुष्पवर्षा की शुरुआत हुई। गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर जब फूलों की वर्षा हुई,