सिंगोली: सिंगोली क्षेत्र के राजस्व रिकॉर्ड में फिर हेराफेरी, मामला उजागर, SDM ने पुलिस कार्रवाई के दिए आदेश
सिंगोली तहसील क्षेत्र के गांव बाणदा में शासकीय भूमि को खुर्दबुर्द करने का मामला उजागर हुआ है। इस बाबत जावद एसडीएम ने शुक्रवार को पटवारी सहित एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए है। मामला सिंगोली तहसील क्षेत्र के पटवारी हल्का नंबर 13 गांव बाणदा का है।