करछना: करछना तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों की भरमार, निस्तारण रहा जीरो
शासन के मानसा के अनुरूप माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को प्रदेश के विभिन्न तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस बार ईद का त्यौहार होने से शनिवार के बजाय सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। करछना में विभिन्न समस्याओं से संबंधित फरियादियों ने 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई। लेकिन एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं हुआ