हुज़ूर: सूखी सेवनिया स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में डमी बम गिरने से एक जवान की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Jun 24, 2025 भोपाल के सूखी सेवनिया स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा हो गया। ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग के दौरान लोहे का एक डमी बम जवान के सिर पर गिर गया। करीब 4 किलो वजनी यह बम 400 फीट की ऊंचाई से गिरा था। सिर पर सीधी चोट लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई|