हुज़ूर: फिर चर्चा में आए IAS नियाज़ खान, कहा- 'ब्राह्मणों से नफरत यानी भगवान ब्रह्मा का अपमान'
Huzur, Bhopal | Jun 24, 2025 अपने बयानों और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एमपी कैडर के IAS अफसर नियाज खान एक बार फिर चर्चा में है। ब्राम्हण द ग्रेट किताब लिखने वाले IAS नियाज खान ने इस बार भी ब्राह्मणों को लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है। इसके पहले वे सनातन धर्म और इस्लाम विषय में पोस्ट को लेकर चर्चा में रहे चुके हैं।