मोहम्मदी: ग्राम बरवर में बरोसी मे पूजन अर्चन कर जलती हुई आग को सिर पर रखकर दौड़ता दिखा भक्त।
ग्राम बरवर में नवरात्रि मे होने वाली बरोसी पूजा कर बुधवार को बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम परिवार माता रानी की कृपा पाने के लिए 5 किलोमीटर की झांकी परिक्रमा तथा 7 किलोमीटर की बरोसी परिक्रमा यात्रा में भारी संख्या में भक्त हुए शामिल। परंपरा के अनुसार एक युवक मिट्टी के बर्तन (बरोसी) मे जलती हुई आग को सिर पर रखकर कस्बे में चारों तरफ बाहरी सीमा पर दौड़ता है।