जमुई: जमुई पुलिस अधीक्षक द्वारा चकाई थाना का किया गया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Mar 24, 2024 जमुई पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने शनिवार को चकाई थाने का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर उन्हें जवानों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अभिलेख गुंडा पंजी मालखाना का निरीक्षण किया। हत्या लूट एवं अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी का उन्होंने निर्देश दिया।