ज्ञानपुर: ज्ञानपुर समेत पूरे जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में 4 सीओ के साथ भारी पुलिस बल रहेगा तैनात,सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी
भदोही जनपद में 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग की तैयारियां अंतिम रूप में है। बताया गया कि 4 पुलिस उपाधीक्षक के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात होंगे । सोशल मीडिया की भी सतत निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के साथ ही प्रमुख मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई है