मऊरानीपुर में एक आठ वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ रास्ते में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप सामने आया है।पीड़ित बालिका शनिवार की शाम लगभग तीन बजे अपनी नानी के घर से वापस अपने घर जा रही थी।परिजनों के अनुसार,गायत्री मंदिर के पास मौजूद एक युवक ने बालिका को देखकर उसे बुलाया और कथित रूप से आपत्तिजनक इशारे करने लगा।पुलिस से परिजनों ने युवक पर कार्रवाई की मांग की है।