अधिवक्ता सभागार लालगंज में बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे उपरौध अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश जीनत परवीन ने कहा कि न्याय समाज को प्रकाशित और सशक्त करता है। अधिवक्ता कानून के विभिन्न पक्षों को बार और बेंच के समन्वय से प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं।