जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शान से फहराया गया तिरंगा,राष्ट्रगान के दौरान परेड के साथ लहराते तिरंगे को दी गई सलामी
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 78 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई में गुरुवार को धूमधाम से गाजे- बाजे के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति कर लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।