मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस को दी गई शिकायत
Meerut, Meerut | Mar 30, 2025 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड पर 5 युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। तमंचे से जान से मारने की धमकी देकर पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।