पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर- सोनुआ मुख्य मार्ग के कांसेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सिलफोड़ी गांव निवासी सालुका बोदरा व रौशन बोदरा एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ई रिक्शा से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।