इकौना: किडिहौना अहिरन पुरवा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के महिला सहित 10 लोग हुए घायल
इकौना थाना क्षेत्र के किडिहौना अहिरन पुरवा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. दोनों पक्षों से महिला सहित 10 लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों ने इकौना थाना पर एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेजा है.