श्रीविजयनगर गुरु नानक कॉलोनी में पेयजल सप्लाई और निकासी व्यवस्था की समस्या को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे कॉलोनीवासी एकत्रित हुए। लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति व गंदे पानी की निकासी सही नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए व्यवस्था सुधारने की अपील की।