रातू: सड़क दुर्घटना में रातु झिरी निवासी की मौत, पुलिस जांच में जुटी!
Ratu, Ranchi | Oct 22, 2025 बुधवार 22 अक्टूबर 2025 समय 1:00 बजे रातू थाना क्षेत्र के आनन्द नगर झिरी निवासी ममता देवी पति रविन्द्र साव ने रातू थाना में आवेदन देकर ऑटो के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि उनके पति रविंद्र साहू सोमवार को अपनी मोटर साईकिल से रिंग रोड की तरफ जा रहे थे, उसी क्रम में दोपहर समय को एक ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया।