करछना: औद्योगिक क्षेत्र में फेल छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का धरना स्थगित
औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के द्वारा बीते 6 मार्च से धरना प्रदर्शन दिया जा रहा था। आपको बता दें कि बीते दिनों स्नातक व पैरा स्नातक की परीक्षा कराई गई थी। कॉफी के मूल्यांकन में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया था। रिजल्ट घोषित होने के बाद से फेल किए गए छात्र प्रदर्शन कर रहे थे।