गोला: बड़हलगंज में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में ई-रिक्शा चालक, महिला और पुरुष हुए घायल
बड़हलगंज क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। यहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक ई-रिक्शा चालक, एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। पहली घटना बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम चौतिसा के पास फोरलेन सड़क पर हुई। यहां एक ई-रिक्शा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।