घोसी: घोसी सूर्य मंदिर घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ दिया, लोक आस्था के महापर्व का तीसरा दिन
लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन घोसी सूर्य मंदिर घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ दिया। इस मौके पर अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी, नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं पीएचसी के चिकित्सक भी उपस्थित थे। बता दे कि घोसी सूर्य मंदिर घाट पर हजारों की संख्या में छठव्रती पहुंचे थे।