बारुण प्रखंड के गोठौली पंचायत अंतर्गत चुरा गांव में अग्नि शमन विभाग की टीम द्वारा गैस सिलेंडर एवं शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में उससे निपटने के व्यवहारिक तरीके सिखाए गए।