खागा: मीरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, एक बकरी की जलकर हुई मौत, लाखों का हुआ नुकसान
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। आग लगने के दौरान घर में रखा धान और घरेलू सामग्री जल जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाते हुए राहत की सांस लिया। बताया जा रहा है कि घर के लोग खेतों में गए थे तभी अचानक आग लग जाने से कीमती सामान सहित धान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहु