कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
थाना जाजमऊ अंतर्गत उन्नाव से कानपुर वाली लेन ओवर ब्रिज हाईवे पर शुक्रवार 3:00 एक स्कूटी सवार 60 वर्ष बुजुर्ग को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी जिस कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घर वालों को सूचना कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात एवं कानून व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है।