हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान की आशंका
जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर बाद मौसम में अचानक से बदलाव आया शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बादल छाए और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। जानकारी अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार तक बना रहेगा। पूर्वानुमान रिपोर्ट में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।