करपी: पूरैनिया गांव के पास टाटा पंच गाड़ी से 36 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Oct 14, 2025 पुरैनिया गांव के निकट टाटा पंच गाड़ी से सोमवार को रात्रि 10:00 बजे 36 लीटर विदेशी शराब उत्पाद विभाग के द्वारा बरामद किया गया। शराब कारोबारी नवनीत कुमार तथा गोलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि कार को जप्त कर लिया गया है तथा कारोबारी को जेल भेजा जा रहा है।